Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला दिनांक  31 अगस्त 2025   मन की बात का 125 वां संस्करण दृ मंडला जिले के प्रत्येक बूथ पर उत्साह के साथ हुआ श्रवण

मंडला। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम के 125वें ऐतिहासिक संस्करण का मंडला जिले में उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित मण्डल के प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने हर भारतीय को प्रेरित कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी की सोच और संदेश को घर-घर एवं हर बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।


जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि मन की बात राष्ट्र के जन-जन को जोड़ने का माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, राष्ट्रप्रेम और विकास की नई चेतना का संचार करता है। प्रधानमंत्री जी के प्रेरक संदेश से आज देश का हर वर्ग किसान, युवा, महिला, खेल एवं उद्यमी  जिससे  आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सहभागी बन रहा है। विशेष उल्लेखनीय है कि विगत माह मंडला जिले के लगभग 73 प्रतिशत बूथों पर मन की बात का श्रवण किया गया, जो यह दर्शाता है कि जिले का प्रत्येक बूथ लगातार सक्रियता से प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मन की बात के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देशभर की घटनाओं, उपलब्धियों और प्रेरणादायी कार्यों की जानकारी साझा करते हैं, जिससे न केवल सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है बल्कि भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय और जागरूक बना रहता है। जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम की पहुंच यह साबित करती है कि मन की बात केवल संवाद ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा /प्रकोष्ठ सहित बूथ स्तर तक बड़ी संख्या में देखा एवं सुना गया।

Related posts

समग्र आईडी में त्रुटि का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

*अब खुद के मकान में रहेगी सुमरती परते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से संवाद*

Reva India News

4 जून को लगाए गए 1083 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment