Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरणों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

मंडला 3 सितंबर 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरणों को गंभीरता से लें। समय पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने लम्बित 21 प्रकरणों की प्रकरणवार बारीकी से समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मनोज भास्कर, डीपीसी श्री अरविंद विश्वकर्मा, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

19 हजार 500 रूपए की मदिरा जप्त एवं 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया

Reva India News

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 21 सितंबर को होगी 16वें वित्त आयोग के प्लान पर होगी चर्चा

Reva India News

स्वामित्व योजना के वर्चुअल कार्यक्रम जिला जनपद और पंचायतों में संपन्न होंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वामित्व योजना की तैयारियों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment