Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समेकित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति के निर्देश  

मंडला 4 सितंबर 2025

आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा समेकित छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में ऐजुकेशन पोर्टल 3.0 में विद्यार्थियों की विद्यालय से मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही 8 सितंबर 2025 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया है। 11 सितंबर 2025 को मिशन वन क्लिक के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातें में पात्रता अनुसार छात्रवृत्ति की राशि अंतरित की जायेगी।

समस्त संकुल प्राचार्यों को निर्धारित तिथि 8 सितम्बर 2025 तक सभी विद्यार्थियों के प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की शत-प्रतिशत कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में लंबित कार्य पूर्ण नही होने पर संबंधित संकुल प्राचार्यों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

Related posts

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में प्रवेश के लिए आवेदन 28 अप्रैल तक

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Reva India News

56.64 लीटर अवैध देशी-विदेशी मदिरा जप्त

Reva India News

Leave a Comment