Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस का सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल ग्राम धनगाँव में किया गया फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

मंडला पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न आयोजन जिसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभान्वित कैसे हो आदि साझा किये जाते हैं साथ ही पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंडला के दिशा निर्देश में थाना मवई पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल ग्राम धनगाँव में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 30 टीम भाग ले रही है । इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करना, स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना और पुलिस तथा समुदाय के बीच विश्वास और आपसी समझ को बढ़ाना है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमान एसडीओपी महोदय बिछिया के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह मे थाना प्रभारी मवई और उनका स्टॉफ व ग्राम के अन्य सम्माननीय व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधिकारी समुदाय के एक अभिन्न अंग के रूप में सक्रिय रहे, उन्होंने न केवल खेल का आयोजन किया, बल्कि स्थानीय युवाओं से संवाद भी किया और बताया की खेल आयोजन, अपराध निवारण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ता है।

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों उपस्थित बच्चों तथा अभिभावकों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया व साइबर फ्रॉड होने के बाद 1930 नंबर के बारे में बतलाया गया व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Related posts

एनटीईपी उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

सहस्त्रधारा पहुँचे कलेक्टर, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment