Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर होगी कौशल प्रतियोगिता

मंडला 10 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, म.प्र. शासन, भोपाल द्वारा जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 63 विभिन्न स्किल से संबंधित कौशल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता का कोई बंधन नहीं हैं। प्रतियोगिता में 16 से 24 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। एसआईडीएच पोर्टल पर ऑनलाईन निःशुल्क पंजीयन 30 सितंबर 2025 तक कराया जाना आवश्यक हैं। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर की आवश्यकता होगी। संस्था में स्थापित हेल्प डेस्क में निःशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के बाद अगले साल 2026 में संघाई चीन में विश्व कौशल प्रतियोगिता आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9584363619 में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिला जेल मंडला में बंदियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

साक्ष्य एवं प्रमाण सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है

Reva India News

जिले में मधुमक्खी पालन की विस्तृत संभावना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा वीसी से जुड़े केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी

Reva India News

Leave a Comment