Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

मंडला 10 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हुए परियोजना के कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने एसडीएम निवास को निर्देशित किया कि आगामी 30 सितम्बर तक शत प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण कराएं। वन अधिकार पत्र धारकों का सत्यापन एवं अतिरिक्त मुआवजा हेतु अवार्ड की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आगामी सप्ताह में विशेष ग्रामसभा का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि धारा-15 के तहत ग्राम टाटीघाट के अतिरिक्त 70 परिवारों की भूमि का अर्जन किए जाने हेतु जनसुनवाई का आयोजन करें और इसका प्रचार-प्रसार करें ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो। कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में डीएफओ श्री नित्यानंदन एल, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विस्थापित परिवारों को अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु राशि प्रदाय, टाटीघाट के 70 परिवारों का भू-अर्जन अवार्ड, दोहरे विस्थापन, ग्राम कुंडा के तीन परिवारों के पूरक अवार्ड, मकान अलॉटमेंट, मकान के एग्रीमेंट तथा अधिग्रहित भूमि पर कब्जा, वन अधिकार पत्र धारकों के सत्यापन, ग्राम टिकरिया से चुटका तक के कांक्रीट रोड निर्माण, विस्थापित परिवारों को शिप्ट करने, विस्थापित नही होने वाले प्रभावित सर्वे कर दावे आपत्ति का निराकरण, 10 हजार लीटर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र शीत गृह प्लांट, 330 परिवारों में से प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य को योग्यतानुसार आउटसोर्स पर रखे जाने, विस्थापित एवं प्रभावित परिवार के सदस्यों को उनकी शैक्षणिक योग्यतानुसार तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

मोहगांव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत पशु पालकों को किया जागरूक

Reva India News

थाना बिछिया एवं मोतीनाला में रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण व चयन शिविर आयोजित, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

Reva India News

खेल दिवस अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

Reva India News

Leave a Comment