Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

19 हजार 500 रूपए की मदिरा जप्त एवं 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया

मंडला 12 सितंबर 2025

जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में वृत बिछिया में ग्राम सरही, भानपुर, बिछिया में दबिश की कार्यवाही कि गई। मदिरा का अवैध विक्रय करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 58 लीटर कच्ची शराब जप्त किया गया। जिसमें 20 डिब्बों में भरा 200 किलो महुआ लाहन जप्त कर घटनास्थल पर नष्ट किया गया। 5 आरोपियों के विरुद्ध  मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 19500 रूपए है। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी बल उपस्थित था।

Related posts

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ें – श्री कुलस्ते पर्यटन समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

नगर पालिका ने की चूना मार्किंग

Reva India News

प्राकृतिक कृषि के महत्व को समझना जरुरी – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके कृषि सखियों के लिए 5 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद एवं मंत्री

Reva India News

Leave a Comment