Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में सुरक्षा कवच नवाचार का दिया जा रहा प्रशिक्षण कलेक्टर रहे प्रशिक्षण में मौजूद

मंडला 11 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के स्कूली छात्र- छात्राओं को प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य का प्रशिक्षण दिए जाने का सुरक्षा कवच नवाचार प्रांरभ किया जा रहा है। इसका उददेश्य है कि स्कूली छात्र- छात्राएं इन आपदा के समय अपनी एवं जनसामान्य की सुरक्षा कर सकें। आपदा प्रबंधन वर्ष 2025-26 अन्तर्गत जिले में सुरक्षा कवच नवाचार अंतर्गत स्कूली छात्र/छात्रों को भूकंप, आगजनी, मौसमी बीमारियों से बचाव, रोड़/टैªफिक जाम, बाढ़ से बचाव, घायलों या हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देना, क्षतिग्रस्त स्कूली दीवारों, छतों या अन्य भवन संरचनाओं से आपदा की स्थिति में बचाव सहित जनजागृति अभियान के तहत प्रशिक्षण दिए जाने के लिए जिला स्तरीय टीम गठित किया गया है। इस प्रशिक्षण की शुरूआत गुरूवार को कलेक्टर श्री मिश्रा की मौजूदगी में जिला योजना भवन में हुई।

जिला स्तरीय टीम में प्रभारी अधिकारी जिला चिकित्सालय मण्डला को सीपीआर, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड व नगरपालिका अधिकारी को फायर सेफ्टी, अधीक्षक भू- अभिलेख मण्डला को समन्वय एवं नोडल, जिला महिला बाल विकास अधिकारी मण्डला को महिला बाल विकास, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य मण्डला को जनजातीय कार्य विभाग, डीपीसी अधिकारी मण्डला को डीपीसी, जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कमाण्डेंट होमगार्डं, अधीक्षक भू-अभिलेख मण्डला को बाढ़ से बचाव एवं अन्य विषय पर प्रशिक्षण देने जिला स्तरीय टीम में शामिल किया गया है।

इस जिला स्तरीय टीम द्वारा जनपद स्तरीय टीम को जनजागृति अभियान प्रशिक्षण जिला योजना भवन मण्डला में प्रदान किया गया। प्रशिक्षण टीम अपने स्टॉफ के ग्राम सुरक्षा  समिति के सदस्यों, कृषि मित्रों, आगनवांडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों एवं ग्राम कोटवारों को प्रशिक्षित कर सुरक्षा कवच अभियान का संचालन करेंगे। यह अभियान माध्यमिक, एकीकृत शासकीय शालाओं, सीएम राइज, उत्कृष्ट स्कूल, एकलव्य और आवश्यकतानुसार अन्य स्कूलों में ओरिएन्टेशन पाठयक्रम की तरह किया जाएगा।

Related posts

डुड़का में आयोजित हुआ “BAIGA” शिविर कलेक्टर हुई शामिल, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों का हुआ निरीक्षण  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 4 मार्च 2024

Reva India News

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 20 मार्च तक

Reva India News

Leave a Comment