Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्रा योगिता मरावी का राष्ट्रीय चयन

मण्डला। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ईएमआरएस की कक्षा 8वीं की छात्रा योगिता मरावी ने अपनी कला प्रतिभा से विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। 22 अगस्त को ईएमआरएस केसला नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला कला प्रतियोगिता में योगिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा आयोजित की जा रही है जिसका उद्देश्य जनजातीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करना और नई पीढ़ी में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। चयनित छात्र-छात्राओं की कृतिया आगामी चरण में राष्ट्रीय मूल्यांकन भेजी जा चुकी हैं। इसके बाद सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में 6 दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला आयोजित होगी जिसमें देशभर से चयनित विद्यार्थी अपनी कला प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीना ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं विद्यालय के कला शिक्षक प्रकाश विश्वास के मार्गदर्शन में योगिता ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Related posts

आजीिवका मिशन में जारी है भारी फर्जीवाड़ा

Reva India News

शुद्ध पेयजल में कोई लापरवाही नहीं चलेगी- कलेक्टर श्री मिश्रा जल प्रदाय शाखा प्रभारी जल शोधन संयंत्र परिसर में ही रहें – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

बच्चों की सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में नहीं हो देरी: डीएम आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment