Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में आयोजित रोजगार मेले में 167 को नियुक्ति पत्र वितरित 18 सितंबर को घुघरी में आयोजित होगा रोजगार मेला

मंडला 17 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड-बीजाडांडी में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला/कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त मेले में 261 बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। मेले में 167 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर कि भर्ती हेतु गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी के लिए 39 प्रतिभागी, प्रतिभा सिन्टेक्स पीथमपुर के लिए 54 प्रतिभागी, शिव शक्ति बायोप्लांट जबलपुर के लिए 15 प्रतिभागी एवं वर्धमान यार्न मंडीदीप के लिए 59 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया।

रोजगार मेले में श्री साहेब लाल सूर्यवंशी, विकासखंड प्रबंधक, श्री नजमुल हक, श्री मनमोहन अहिरवार, श्रीमति गिरिजा देवी केवट, सहा. विकासखंड प्रबंधक- बीजाडांडी, श्री राकेश जादोन, श्री आशीष यादव एवं टीआरई संस्था के सदस्य व कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे। आगामी रोजगार मेला/कैम्प विकासखंड घुघरी में 18 सितंबर को, विकासखंड नारायणगंज में 19 सितंबर को, विकासखंड निवास में 22 सितंबर को, विकासखंड नैनपुर में 23 सितंबर को, विकासखंड मवई में 24 सितंबर को एवं विकासखंड मंडला में 25 सितंबर को आयोजित किया जाना है।

Related posts

मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से पालन करायें – हर्षिका सिंह समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

समाधान योजना की तारीख बढ़कर हुई 31 जनवरी

Reva India News

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल का 20 जनवरी को मंडला आगमन वृहद रोजगार मेले में होंगे शामिल

Reva India News

Leave a Comment