Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

मंडला 17 सितंबर 2025

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में आज स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मीना हरदाहा, अध्यक्ष नगर परिषद बम्हनी बंजर रहीं। इस अवसर पर श्री सूर्यकांत जंघेला समस्त पार्षदगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विदित है कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा। इस अवधि में प्रत्येक दिवस सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. एल.एस. उईके, बीपीएम श्री आदित्य पटेल, बीईई श्री बी.पी. मेश्राम, प्रभारी सीएमओ श्री सुरेंद्र चंद्रोल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर परिषद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

श्री प्रसन्न सराफ ने ली नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता

Reva India News

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

कलेक्टर ने ली राईस मिलर्स की बैठक  

Reva India News

Leave a Comment