Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जन आंदोलन के रूप में किया जायेगा

मंडला 17 सितंबर 2025

17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जन आंदोलन के रूप में किया जाना है। इसी तारतम्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारम्भ भी किया गया। इसमें पोषण माह के दौरान समन्वित प्रयास माता, किशोरी एवं बच्चों के पोषण पर प्रभावी रूप से कार्य करने का प्रयास किया जायेगा। इसमें प्रतिदिन थीम अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों में गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसमें न सिर्फ जन प्रतिनिधियों बल्कि स्थानीय जनसमुदायों और पुरुषों की भागीदारी की भी अपेक्षा की जा रही है। इस संदर्भ में आज जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की गई इसमें नारे लेखन, दीवार लेखन, रैली, पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, पोषण शपथ और प्रधानमंत्री के उदबोधन को लोगों द्वारा सुना गया। गर्भवती, धात्री महिलाओं को प्रभावी स्तनपान एवं 6 माह के बाद ऊपरी आहार के विषय में जागरुक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रैली निकाली गई और लोगों को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश दिया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

Related posts

पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन

Reva India News

नवांकुर संस्थाओं का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment