Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज कटरा में होगा आयोजित

मंडला 17 सितंबर 2025

वन विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ’सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन वृहद स्तर पर किया जायेगा। 18 सितंबर को कटरा में नगर वन-विशेष शुरूआती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 20 सितंबर को समस्त परिक्षेत्र कार्यालय, पश्चिम सामान्य वनमण्डल में ग्रीन इंडिया मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए जैव विविधता पंजीयन के माध्यम से लाभों का साझाकरण, 21 सितंबर को बिछिया, पूर्व सामान्य वनमण्डल में हरित एवं स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने के लिए मोटर साईकिल रैली का आयोजन होगा। 22 सितंबर को समस्त वनग्राम, पश्चिम सामान्य वनमण्डल में वनग्रामों के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। 23 सितंबर को खटिया ईको सेंटर, कान्हा टाईगर रिजर्व में सर्पदंश के विषय में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 24 सितंबर को बम्हनी परिक्षेत्र, पश्चिम सामान्य वनमण्डल में विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। 25 सितंबर को पूर्व एवं पश्चिम सामान्य वनमण्डल तथा बफर जोन, कान्हा टाईगर रिजर्व में विद्यालयों एवं शासकीय कार्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण, 26 सितंबर को पश्चिम सामान्य वनमण्डल में हरित एवं स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने मोटर साईकिल रैली, 27 सितंबर को समस्त परिक्षेत्र कार्यालय, पूर्व सामान्य वनमण्डल में ग्रीन इंडिया मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए जैव विविधता पंजीयन के माध्यम से लाभों का साझाकरण, 28 सितंबर को वनग्राम, पूर्व सामान्य वनमण्डल मंडला में वनग्रामों के लिए स्वास्थ्य शिविर, 29 सितंबर को अंजनिया एवं महाराजपुर में हरित एवं स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने विद्यालयीन प्रतियोगिताएं, 30 सितंबर को वनमण्डल कार्यालय, पश्चिम सामान्य वनमण्डल मंडला में हरित भारत को प्रोत्साहित करने वनरक्षकों एवं वनपालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 1 अक्टूबर को खटिया गेट कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला में हरित और स्वच्छ भारत मैराथन दौड़ एवं 2 अक्टूबर को वनक्षेत्र एवं ईको पर्यटन में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

*’मिलावट से मुक्ति अभियान’ अन्तर्गत खाद्य पदार्थों की हुई जाँच 61 प्रकरणों में लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड आरोपित*

Reva India News

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 10 रूपए में होगी खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जाँच

Reva India News

जिले में 1620.9 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment