Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोकल फॉर वोकल की पहल को बढ़ावा देने सांसद श्री कुलस्ते ने मूर्तिकारों से की मुलाकात

मंडला 18 सितंबर 2025

सरकार की लोकल फॉर वोकल की पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नाव घाट के मूर्तिकार श्री बबूला रावत और अन्य मूर्तिकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मूर्तिकारों के काम की सराहना की और उन्हें मूर्तियों को अंतिम रूप देते समय हाई टेंशन तारों से दूरी बनाए ध्यान रखने की सलाह दी। सांसद श्री कुलस्ते ने मूर्तिकारों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, मण्डला एसडीएम श्रीमती सोनम सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ होगा युवा शक्ति मिशन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण को प्राथमिकताओं में सम्मिलित करें – डॉ. सिडाना नगरीय निकायों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment