Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भक्ति का दिखेगा अद्भुत नजारा

मण्डला।  धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम इस वर्ष बड़ी खैरी में देखने को मिलेगा। श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी अपने 54वें स्थापना वर्ष पर भक्तों के लिए भक्ति का अनोखा स्वरूप प्रस्तुत करने जा रही है। यहां पर विद्या महाशक्ति पीठ के तहत मां के दस दिव्य स्वरूपकृमां धूमावती, मां कमला, मां काली, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां षोडशी और मां छिन्नमस्ता की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी। बड़ी खैरी में हर साल होने वाला यह दुर्गा उत्सव अपनी अनोखी भक्ति और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। युवा वर्ग बुजुर्ग और मातृशक्ति सभी इस आयोजन में विशेष सहयोग देते हैं। इस बार भी आनंद मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। सुरक्षा यातायात और व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। केवल मंडला ही नहीं आसपास के जिलों से भी हजारों श्रद्धालु मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने बड़ी खैरी पहुंचेंगे। उत्सव समिति का मानना है कि यह अवसर भक्ति सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक बनेगा।

Related posts

’BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

’अ’ से अक्षर अभियान के प्रथम चरण की परीक्षा का सफल आयोजन हुआ आयोजित परीक्षा में 18 हजार 510 परीक्षार्थी शामिल हुए

Reva India News

कलेक्टर ने ब्लेक फंगस इन्फेक्शन के संबंध में ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment