Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिट इंडिया मूवमेंट साइकिल रैली का आयोजन हुआ

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री विकास खरड़कर एवं सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय श्री राहुल वासनिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली की औपचारिक शुरुआत की। यह रैली सुबह 7 बजे स्टेडियम ग्राउंड के सामने से प्रारंभ होकर, कलेक्ट्रेट,बैगा-बैगी चौक, नेहरू स्मारक से होते हुए माहिष्मति घाट पर समाप्त हुई।
साइकिल रैली नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। रैली में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी, यातायात प्रभारी श्री योगेश राजपूत, श्री दिनेश दुबे, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री दिलीप सिहानी, श्री महेश चड़ार, श्री महासिंह परस्ते, श्री सुनील सिंह ठाकुर, श्री जयेश अग्रवाल, श्री रुपेश इसरानी, प्रीत इसरानी एवं श्री लोकसिंह पदम सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Related posts

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का मंडला भ्रमण कार्यक्रम

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: सीईओ जिला पंचायत ने रामनगर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Reva India News

कोदो कुटकी तिहार कार्यक्रम का हुआ समापन स्थानीय व्यंजनों की रही धूम, विभिन्न उत्पादों की हुई अच्छी बिक्री

Reva India News

Leave a Comment