Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भक्ति गीतों से देवी के वैभव और विभिन्न स्वरूपों का किया बखान मुंबई के गायक चरणजीत सिंह सौंधी ने नैनपुर में भक्ति गीतों की दी प्रस्तुति

मंडला 24 सितंबर 2025

संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर “शक्ति पर्व” का आयोजन बस स्टैंड नैनपुर में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय महोत्सव में आदि शक्ति को समर्पित भक्ति गायन के माध्यम से देवी के वैभव और महिमा को विभिन्न कला रूपों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुंबई के चरणजीत सिंह सौंधी ने स्वरचित भजनों के माध्यम से माता की आराधना में डूबे श्रोताओं को भक्ति रस की धारा से भिगो दिया।

गोधूली बेला में भक्ति और शक्ति के इस पर्व की शुरुआत हुई। मुंबई के चरणजीत सिंह सौंधी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। चरणजीत ने कर दो दया मेरी माँ गाकर मंदिर प्रांगण को भक्ति के नौ रसों से सराबोर कर दिया। इसके बाद मैया आ गई दरबार और नच-नच के जैसे सुमधुर गीतों से माँ को स्वरांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को विस्तार देते हुए चली भवानी चली, मैया खप्पर वाली और मेरी मैया के भवन गीतों से नैनपुर की पावन धरा को प्रणाम किया। देर रात तक श्रृद्धालु चरणजीत सिंह की सुरीली आवाज से आल्हादित होते रहे। चरणजीत ने मईया के द्वारे जो कोई, जगाए ऐसी भाग्य दतिए, मेरी शेरावाली माता है, मेरी माँ ने किया कमाल, इस ज्योति का ध्यान लगा लो, जाग-जाग महाकाली माँ, तेरी चौखट पे माँ शेरावाली, अबके बरस है मेरी बारी जैसी गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति के इस कार्यक्रम के दौरान श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती कृष्णा पंजवानी, सरपंच ग्राम टिकरवारा श्रीमती श्रद्धा उइके कवरेती, विभागीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related posts

निवास (न.परि) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने योजनाओं को विस्तारित करें – श्री कुलस्ते जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने जिला प्रशासन को 16 श्रीमद्भगवत गीता भेंट की

Reva India News

Leave a Comment