Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित

मंडला 24 सितंबर 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बीएलए नियुक्ति के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गहन पुनरीक्षण 2003 को आधार मानकर वर्ष 2025 में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल 28 सितंबर तक बीएलए नियुक्त करते हुए संबंधित सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराते हुए सहयोग करें। जिससे माह के अंत में सभी बीएलए का गहन पुनरीक्षण के संबंध में उन्मुखीकरण कराया जा सके।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वोटर आईडी कार्ड, मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नवीन मतदान केन्द्र आदि के विषय में जानकारी दी गई। दलों के प्रतिनिधियों द्वारा वोटर आईडी कार्ड के संबंध में अपनी शंकाओं को भी बैठक में रखा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधीक्षक श्री अरूण कुशवाहा, श्री चैतन्य तिवारी सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

नेत्र ज्योति अभियान शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

Reva India News

अतिथि शिक्षकों के संबंध में जानकारी

Reva India News

घुघरी में उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment