Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई विकासखंड में अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न

मंडला 26 सितंबर 2025

राज्य आनंदम संस्थान, मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में जनपद पंचायत मवई सभागार में अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रहलाद मरकाम ने मास्टर ट्रेनरों को जीवन संतुलन, चिंता और प्रभाव का दायरा तथा सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अल्पविराम कार्यक्रम हमें आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण का अवसर प्रदान करता है, जिससे हम अपने कार्य और जीवन दोनों में संतुलन बना सकते हैं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद के सदस्य तथा जनपद पंचायत मवई के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

17 जून को जिले में 6.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

104 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

नैनपुर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जन-जागरूकता सेमिनार संपन्न

Reva India News

Leave a Comment