Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 1602.5 मि.मी. वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंडला जिले में अब तक 1602.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 8.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 15.2 मि.मी., नैनपुर में 9 मि.मी., बिछिया में 16.7 मि.मी., निवास में 3.2, घुघरी में 5.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 2.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 27 सितंबर तक तहसील मंडला में 1715.2 मिमी, नैनपुर में 1595.3 मिमी, बिछिया में 1589.5 मिमी, निवास में 1686.6 मिमी, घुघरी में 1456.8 मिमी एवं नारायणगंज में 1596.9 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1602.4 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति चयन परीक्षा हेतु आवेदन करने निर्देश जारी

Reva India News

’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा घर पर किया गया सूर्य नमस्कार

Reva India News

स्कूली शिक्षा के आधारभूत आयामों पर बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment