Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छोटी दुकान से बड़ा कारोबार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने बदली प्रकाश की जिंदगी

मंडला 30 सितंबर 2025

सपनों को साकार करने के लिए कभी-कभी सिर्फ़ अवसर और हौसले की ज़रूरत होती है। मण्डला निवासी श्री प्रकाश कुमार गोटिया ने यह साबित कर दिखाया। नौवीं कक्षा तक ही शिक्षा प्राप्त करने वाले श्री प्रकाश पहले एक छोटी सी दुकान में रिपेयरिंग का काम करते थे। सीमित आमदनी में पाँच सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो रहा था। आर्थिक परेशानियाँ बढ़ीं तो उन्होंने ठान लिया कि अब कुछ बड़ा करना है। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली।

श्री प्रकाश ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला से संपर्क किया। योजना की पूरी जानकारी जुटाई और ऑनलाइन आवेदन किया। उनकी मेहनत और लगन रंग लाई। आवेदन शीघ्र ही स्वीकृत हुआ और यूनियन बैंक से उन्हें 4 लाख 93 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस पूंजी से उन्होंने अपनी छोटी रिपेयरिंग शॉप को नया रूप दिया और इलेक्ट्रॉनिक शॉप एवं डीजे व्यवसाय की शुरुआत की। इतना ही नहीं, वे आज टेंट हाउस का संचालन भी कर रहे हैं।

आज श्री प्रकाश का व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है। उनकी मासिक आय 15 से 20 हजार रुपये तक पहुँच गई है। परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और उन्होंने अन्य लोगों को भी रोज़गार का अवसर दिया है। श्री प्रकाश का कहना है कि उनकी यह सफलता केवल उनके हौसले की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की वजह से संभव हुई है। वे इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Related posts

वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत संपन्न प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरएस शर्मा ने किया शुभारंभ

Reva India News

14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

बढ़ार एवं खुर्सीपार में लगाया गया निःक्षय शिविर

Reva India News

Leave a Comment