Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला अस्पताल पहुंची मंत्री श्रीमती उइके माताओं और नवजात बालिकाओं को वितरित की पोषण किट

मंडला 30 सितंबर 2025

जिला चिकित्सालय मंडला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8वें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 अंतर्गत शक्ति स्वागतम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके इस कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने प्रसव पश्चात वार्ड पहुंचकर यहां मौजूद जन्मदात्री माताओं एवं नवरात्र के दिवस पर जन्मी नवजात बालिकाओं को पोषण किट, मच्छरदानी वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा अष्टमी के दिन उन्होंने मातृशक्ति को पुष्पहार पहनाया और नवजात बच्चियों को गोद में लेकर दुलार किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं प्रशासन की अभिनव पहल की सराहना करते हुए बेटियों को सशक्त बनाने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, डीपीओ श्रीमती शालिनी तिवारी, परियोजना अधिकारी श्री अनूप नामदेव, श्रीमती अनीता तिवारी, श्रीमती मंजु कछवाहा, श्रीमती शशि पटेल, श्रीमती रेखा चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग का अमला और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

निर्वाचन प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं का समाधान जरूर करें – हर्षिका सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण

Reva India News

सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन

Reva India News

तेज गर्मी में किसानों को राहत: उपार्जन केंद्र पर की गई विशेष व्यवस्थाएं

Reva India News

Leave a Comment