Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के समस्त पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

                                            कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में जिला अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार ड्यूटी निर्धारित की गई। समस्त जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सभा के दौरान शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस दौरान सरपंच, सचिव सहित आमजन उपस्थित थे। जिसमें ग्राम पंचायत सिझौरा, मवई, मानिकसरा, बरगांव, मेढ़ी, बरबसपुर, देवरीकला, पिपरिया, बड़ी खैरी, पाठासिहोरा, खिरहनी, बरोची, उदयपुर, घाघा, खापमाल, विजयपुर औराई, खमहेरखेड़ा, भावामाल, सर्रा पिपरिया, डिठौरी, मवईजर, किन्द्री, बबलिया, परसवाड़ा, जहरमऊ, सहजर सहित अन्य पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

Related posts

💥जिला मंडला ब्रेकिंग 💥पुलिस थाना बम्हनी एवं चौकी अंजनिया द्वारा की बड़ी कार्रवाई,* 

Reva India News

आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम

Reva India News

किसानों के लिये आत्मा योजनांतर्गत सर्वोत्तम कृषक/कृषक समूह पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment