Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समस्त विभागों में 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैम्पेन 5.0 आयोजित करने के निर्देश

मंडला, 3 अक्टूबर 2025

कार्यालय कलेक्टर ने सभी कार्यालयों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता को संस्थागत रूप देने एवं शासकीय कार्यालयों में लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाए।

भारत सरकार प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैम्पेन 5.0 समस्त विभागों में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लम्बित प्रकरणों, फाईलों और अपीलों का त्वरित व पारदर्शी निपटारा, कार्यालयों में स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना, कर्मचारियों व अधिकारियों में सेवा भाव तथा जवाबदेही को सुदृढ़ करना है।

अभियान के क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत निकायों एवं निगम, मण्डल, आयोग इत्यादि द्वारा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण, कार्यालय परिसरों की सफाई व अनावश्यक वस्तुओं का निस्तारण। शासन निर्देशों के तहत पुराने रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण एवं विनिष्टीकरण किया जाए। लंबित विधानसभा प्रश्न, आश्वासन, शून्यकाल, लोक लेखा समिति प्रकरणों का निराकरण। कार्यालयों में बेतरतीब रखे गए फर्नीचर, रैक और अलमारियों को मानक लेआउट के अनुसार व्यवस्थित किया जाए। मुख्यमंत्री मॉनिट, मुख्य सचिव मॉनिट एवं अन्य संदर्भों के निराकरण में तेज़ी लाये जाएं। खराब, अनुपयोगी या पुराने फर्नीचर की सूची तैयार कर निस्तारण/मरम्मत कराएं। कचरा संग्रहण के लिए नियत डस्टबिन और कचरा पृथक्करण की व्यवस्था की जाए। ई-कचरे (पुराने कम्प्यूटर, प्रिंटर, कार्ट्रिज आदि) को अधिकृत एजेंसी (मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम) के माध्यम से निस्तारित करें। स्वच्छता की रैंकिंग/अंकन जारी कर उत्कृष्ट कार्यालयों को प्रशस्ति पत्र दिया जाये ताकि स्वच्छता बनाये रखने को प्रोत्साहन मिले। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यस्थल को साफ़ व व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी लें। जनसुविधा में सुधार की दृष्टि से शासकीय कार्यालयों में आमजन के लिए साफ़-सुथर वेटिंग एरिया, पीने के पानी की सुविधा और साफ़ शौचालय उपलब्ध कराना सुनिश्चि किया जाये। भारत सरकार स्तर पर लंबित महत्वपूर्ण प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। यातायात व सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जाए। सायबर अपराध से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Related posts

27 फरवरी से 1 मार्च तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने की पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा

Reva India News

मिलेट क्वीन लहरी बाई ने मंडला के श्री अन्न को दिलाई वैश्विक पहचान इंदौर में आयोजित ब्रिक्स एग्रीकल्चर समिट 2026 में हुई शामिल, 21 देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा

Reva India News

Leave a Comment