Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने लिया नर्मदा पथ प्लांटेशन का जायजा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने शनिवार को मोहगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मीना ने देवगांव में चल रहे नर्मदा पथ प्लांटेशन (वृक्षारोपण) कार्य का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने प्लांटेशन की प्रगति पौधों की स्थिति और उनके रखरखाव की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिंगारपुर ग्राम में भी नर्मदा पथ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत मोहगांव, उप यंत्री राहुल मन्द्रहा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रोजेक्ट ज्ञानसूत्र पुस्तिका का विमोचन किया

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं रखें – डॉ. सिडाना बिछिया विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment