Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर मण्डला में किया गया

                                             कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में पोषण माह के सोलहवे दिवस स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर मण्डला में किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा स्वच्छता संबंधी जानकारी और पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। कुपोषण (अल्प पोषण और अति पोषण) के दोहरे बोझ से निपटने के तरीकों, पौष्टिक आहार में विविधता लाना आवश्यक, संतुलित आहार और व्यायाम के महत्व, आंगनवाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों की मैपिंग, उपस्थित प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण करवाया गया और वन स्टॉप सेंटर में महिला संरक्षण अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। “स्वच्छता ही सेवा” अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग से सेक्टर सेमरखापा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी, सहायक संचालक लीना चौधरी द्वारा वन स्टॉप में साफ-सफाई में योगदान दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी ली गई।

Related posts

जल गंगा जल संवर्धन अभियान के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 जून तक चलेगा अभियान  

Reva India News

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की अनंतिम सूची जारी

Reva India News

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत् जानकारी

Reva India News

Leave a Comment