Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के संकल्प तथा इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 2 से 9 अक्टूबर तक दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान में विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी एवं मैत्री पशुपालकों एवं किसानों से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे तथा विभागीय योजनाओं, कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार, सेक्सड सॉर्टेड सीमन तकनीक, एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक, पशु पोषण, बीमारियों से पशुओं का बचाव और टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक करेंगे। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों जैसे नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में पशुपालकों को जागरूक भी किया जाएगा। प्रथम चरण में 10 अथवा अधिक गौ भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों की जानकारी एकत्र की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में 10 से कम एवं 5 से अधिक तथा तृतीय चरण में 5 से कम पशुओं वाले पशुपालकों की जानकारी का संकलन किया जाएगा। इस संबंध में गत दिवस जिले के सभी विकासखंड में एवीएफओ और मैत्रियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में पशुपालकों की आय तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Related posts

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कुल 112 आवेदन प्राप्त

Reva India News

हीरापुर में ‘आरोग्यम मंडला 2.0’ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिलीं इलाज की सुविधाएँ

Reva India News

नैनपुर में प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर तथा भट्ठी जप्त 2 प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के सेम्पल लिए गए  

Reva India News

Leave a Comment