Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किशोरी बालिकाओं के लिए शिविर का आयोजन

मंडला, 10 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी एवं सहायक संचालक श्रीमती लीना चौधरी के मार्गदर्शन में हाईस्कूल झिरिया तहसील नैनपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किशोरी बालिकाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन के उपाय बताना तथा उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाना था। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संरक्षण एवं पॉक्सो एक्ट आधारित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर एवं हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं एवं आवश्यक हेल्पलाईन नं. जैसे पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर सुरक्षा हेल्पलाईन 1930 व 181 महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया। साथ ही स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात बाल संरक्षण संबंधी जानकारी देते हुये चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098, पॉक्सो एक्ट एवं गुड टच-बेड टच के बारे में बताया। उक्त कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्राएं व वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर साक्षी पटवा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरि शंकर कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह और नवीन कुश्ती मैट का उद्घाटन 29 अगस्त को

Reva India News

विधि विधान से की बप्पा की विदाई

Reva India News

Leave a Comment