Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पल्सपोलियो अभियान का शुभारंभ

                              नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की ओरल खुराक देकर 3 दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने आमजन से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलिंग बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद की खुराक अवश्य पिलाएं। अगर किसी कारणवश दवा न पिलवा पायें तो 13 एवं 14 अक्टूबर को दवा अवश्य पिलायें।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.जे. मोहन्ती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय. के. झारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम एवं जिला क्षय अधिकारी / शहरी नोडल अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रशासन ने हटाया सड़क से अतिक्रमण

Reva India News

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आयरन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी जन विश्वास शिविर मंडला में, आवेदनों के निराकरण के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को नेहरू पार्क का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment