Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किरार क्षत्री समाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित

मण्डला। सोमवार को नैनपुर में किरार क्षत्री समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले भर के 22 गांवों के सामाजिक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जिसमें सर्व सहमति से  किरार क्षत्री समाज के जिला अध्यक्ष पद में दिमाग सिंह पटैल को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ उपाध्यक्ष पद में समाजसेवी राजेश पटैल मंडला, गोविन्द चौधरी निवारी, सुरेश ठाकुर समनापुर, बैजनाथ ठाकुर नैनपुर, भूवन पटैल धतूरा नियुक्त किए गए हैं वहीं महामंत्री पद में मनोज कुमार ठाकुर निवारी, निरंजन ठाकुर अलीपुर, रवि ठाकुर समनापुर चुने गए और सचिव पद में दादुराम ठाकुर धतुरा, रामकुमार ठाकुर निवारी व कोषाध्यक्ष पद में चेलन सिंह ठाकुर चुने गए हैं संगठन मंत्री शिव ठाकुर धतुरा, नर्मदा ठाकुर कालका ठाकुर बनाए गए वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के पद में राकेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी के पद में राजेन्द्र ठाकुर व दिनेश ठाकुर चुने गए हैं इसी के साथ समाज में संरक्षक के पद में सोहन लाल पटैल निवारी, घनश्याम ठाकुर समनापुर चुने गए हैं और युवा वर्ग किरार क्षत्री समाज के जिला अध्यक्ष पद में नितिन ठाकुर नैनपुर को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। यहां पर सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई और आगामी समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।

Related posts

एक फरवरी तक पूर्ण वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment