Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुधार पर चर्चा

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, समस्त एसडीएम, आरटीओ श्री बिमलेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यातायात नियमों के पालन, सड़क चिन्हों की स्थिति, दुर्घटनारोधी उपाय और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ। इसके अलावा, लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया जाए। चिन्हित किए गए 10 ब्लेक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही करने, स्कूल बसों एवं यात्री बसों की जांच, वाहनों का फिटनेस और परमिट चैक किया जाए। भारी वाहनों का आवागमन के लिए समय निर्धारित किया जाए। सड़कों के घुमावदार मोड़ पर संकेतक, रिफलेक्टर, मुख्य सड़क मार्ग के आसपास झाड़ी आदि की छटनी सुनिश्चित करें। चेतावनी बोर्डों की स्थिति की नियमित समीक्षा तथा खराब सड़कों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। परिवहन विभाग बिना हेलमेट और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ सतत कार्यवाही करें। बैठक में हिट एण्ड रन के प्रकरण, कैशलेस स्कीम की एसओपी, घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

जिले में 4 बच्चों को दिया गया मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना का लाभ कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के खाते में 5 हजार रुपए डाले गए

Reva India News

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित – कलेक्टर 31 मार्च तक चलेगा संकल्प से समाधान अभियान जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

Reva India News

जिला स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति की बैठक 19 को

Reva India News

Leave a Comment