Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साइबर जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा की सीख जागरूकता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी ढ़ाल

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ज्ञानदीप हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि “थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करें, यही आपकी सुरक्षा है।”

उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी स्कैम, फेक लिंक और लॉटरी जैसे लालचों से बचने की सलाह दी और बताया कि साइबर अपराध की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल दर्ज कराई जा सकती है। अभियान के तहत मंडला जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार ऐसे सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को साइबर अपराधों से बचाया जा सके। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी आरती टेकाम, प्र.आर. तोप सिंह, महिला प्र.आर कुसुम रजक, हेमा उईके, प्राचार्य दिनेश दुबे, रफीक खान, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related posts

उमरडीह में सांस्कृतिक भवन विवाद सुलझा, एसडीएम संस्कार बावरिया ने मौके पर पहुंचकर कराया निराकरण

Reva India News

नारायणगंज: सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध शिकायत पर की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment