Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम दानीटोला में अवैध मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक सील अमानक व एक्सपायरी दवाइयाँ जब्त

मंडला, 14 अक्टूबर 2025

     कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में संचालित दवा दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम दानीटोला में संचालित मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में अमानक एवं एक्सपायरी दवाइयाँ पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही जप्त किया गया।

     जांच में यह भी पाया गया कि मेडिकल स्टोर किसी अन्य फार्मासिस्ट के नाम पर संचालित किया जा रहा था, जबकि संचालक के पास फार्मासिस्ट की मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं थी। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक दोनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों में लापरवाही या अवैध संचालन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने नवीन रोलर स्केटिंग रिंग निर्माण का लोकार्पण किया  

Reva India News

कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर कलेक्टर ने दी नितिन चंद्रौल को बधाई

Reva India News

Leave a Comment