Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 14 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बाल भिक्षावृत्ति समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विशेष अभियान संचालित करते हुए ग्रामों का सर्वे कराएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी छात्रावास में 9 से 12वीं तक के बालिकाओं को अपराजिता अभियान के तहत प्रशिक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पॉक्सो पीड़ितों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में बाल देखरेख संस्था, बाल कल्याण समिति में प्रचलित प्रकरण, वनरेवल मैपिंग, घर पोर्टल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, वन स्टाफ सेंटर, बालिका लिंक अनुपात में सुधार हेतु अन्य गतिविधियां के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शालिनी तिवारी, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता सहित जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर गुरुग्रंथ साहब के दरबार में मत्था टेका

Reva India News

अनुविभाग का सिविल डिफेंस प्लान बनाएं सभी एसडीएम – कलेक्टर

Reva India News

घरेलू एलपीजी गैस के उपयोग एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment