Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दिवाली त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर और एसपी ने किया शहर का भ्रमण

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने आज शहर का भ्रमण कर त्यौहारी तैयारियों और बाजार व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्य बाजार, चौक क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

कलेक्टर एवं एसपी ने कहा कि दुकानें सड़क तक न लगाएं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात सुचारू बना रहे। अधिकारियों ने नगर परिषद और पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए तथा साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

शहर भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीणा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सोनल सीडाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफ़डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

शासन के नियमों और कानूनों को ताक पर रखकर चल रही राशन दुकान

Reva India News

माह की अंतिम तारीख के पूर्व खाद्यान्न प्राप्त कर लें

Reva India News

जिले में 5 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment