Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बाल विवाह रोकने हेतु रैली, शपथ एवं कार्यशाला का आयोजन

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला गौंझी माल में महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं स्थानीय जन समुदाय के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बाल विवाह रोकने के लिए कार्यक्रम किये गये। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्थानीयजन, समुदाय और महिला बाल विकास द्वारा रैली निकाली गई। महिला बाल विकास परियोजना मंडला पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय द्वारा माध्यमिक शाला गौंझी माल में बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देवउठनी एकादशी पर होने वाले विवाहों में कोई भी बाल विवाह न हो इसके लिए उपस्थित छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया और रैली निकालकर गांव के लोगों को भी इस मंशा से शाला परिसर में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न नंबरों द्वारा बाल विवाह को रोकने हेतु शासन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है जिसमें सजा का प्रावधान है, साथ ही जुर्माना भी है। सभी उपस्थित जनसमुदाय, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत बनाने हेतु शपथ ली गई। इस कार्यक्रम में आंगनवाडंी कार्यकर्ता, सहायिका, भागवती वरकडे, पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय, स्कूल के प्रभारी बी.एस. गवले, प्राथमिक शिक्षक संतोष चंद्रोल, माध्यमिक शिक्षक बंसत कुमार हरदहा, स्वाति दुबे और ग्रामीण जनसमुदाय उपस्थित रहे।

Related posts

स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए दी गई समझाईश

Reva India News

कलेक्टर ने ली उपार्जन से संबंधित बैठक

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निराकरण करें- कलेक्टर सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment