Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर के गोलमेज कक्ष में एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिये ’राष्ट्रीय एकता दिवस’ आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में होगा सुरक्षाकर्मियों का भर्ती शिविर पहला शिविर 19 सितंबर को महाराजपुर में मंडला 15 सितंबर 2025 भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थाई रोजगार देने के लिए कमाण्डेंट एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। यह भर्ती शिविर कक्षा दसवी एवं बारहवी पास, ग्रेजुएट, 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आना होगा। भर्ती शिविर का समय सुबह 10ः30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए एसआईएस लिमिटेड भर्ती के अधिकारी श्री आकाश यादव, मोबाईल नंबर 7470439955 से संपर्क किया जा सकता है। यह शिविर थाना परिसर महाराजपुर में 19 सितंबर को, 20 सितंबर को बिछिया, 23 सितंबर को बम्हनी, 24 सितंबर को घुघरी, 25 सितंबर को निवास, 26 सितंबर को बीजाडांडी, 27 सितंबर को टिकरिया, 29 सितंबर को मवई, 3 अक्टूबर को नैनपुर, 4 अक्टूबर को मोतीनाला, 5 अक्टूबर को मोहगांव, 6 अक्टूबर को खटिया, 8 अक्टूबर को कोतवाली एवं 9 अक्टूबर को हिरदेनगर में लगाया जायेगा।

Reva India News

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment