मंडला, 4 नवंबर 2025
कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) द्वितीय मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा जी.पी.एफ. गुमशुदा कटौत्रों तथा सामान्य भविष्य निधि जागरूकता से संबंधित कैम्प का आयोजन जबलपुर कोषालय में 17 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिए जी.पी.एफ कैम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस कैम्प में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों तथा अभिदाता अपनी उपस्थिति देकर अपनी शिकायातों से संबंधित दस्तावेज (यथा- सामान्य भविष्य निधि कटौत्रा पत्रक, वेतन देयक चालान की प्रति, कैशबुक, बिल रजिस्टर) की प्रमाणित प्रति के साथ ही अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करा सकेंगे।
