Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 महिला हितग्राहियों का कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण प्रारंभ

मंडला, 4 नवंबर 2025

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकि विकास योजना 2021 अंतर्गत माँ जगदम्बा आजीविका स्व सहायता समूह अंजनिया जिला मण्डला के माध्यम से सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग की 10 महिला हितग्राहियों का कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण होटल वर्धमान प्राईड गोदाम नं. 3 ग्राम पौंड़ी में 4 नवंबर को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर समूह की सचिव श्रीमती नितू झारिया, गणमान्य नागरिक श्री पंडित प्रदीप तिवारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एस.के. डेकाटे, जिला पंचायत से सुश्री वंदना पारधी एवं श्री एस.एल. वरकड़े भी उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 45 कार्यदिवस तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण पश्चात इन महिला हितग्राहियों को शासन के माध्यम से करघे एवं सहायक उपकरण प्रदाय कर हाथकरघा वस्त्र उद्योग के माध्यम से रोजगार में संलग्न किया जावेगा। जिससे महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएँ आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर सकेंगी।

Related posts

एसडीएम ने किया कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास निवारी का निरीक्षण  

Reva India News

आजादी की 75वी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन के नवाचार  

Reva India News

जिला पशु चिकित्सालय का हुआ निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment