Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मण्डला के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक मण्डला एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी नैनपुर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नैनपुर के अंतर्गत स्थित डिठोरी एवं पिण्डरई क्षेत्र में संचालित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय विक्रय दस्तावेजों, भंडारण व्यवस्था, औषधि अनुज्ञापन की वैधता तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का क्रय विक्रय किए जाने का परीक्षण किया गया।
         निरीक्षण के दौरान प्राप्त विवरण एवं जांच रिपोर्ट औषधि निरीक्षक मंडला द्वारा औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी जिला मंडला के बालाघाट की ओर प्रेषित कर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा औषधियों की गुणवत्ता नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के निरीक्षण अभियान सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। आमजन से अपील है कि वे औषधियाँ केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही क्रय करें तथा केवल पंजीकृत चिकित्सा प्रैक्टिशनर द्वारा प्रदत्त वैध पर्चे पर ही औषधियों का उपयोग करें।

Related posts

जिला अस्पताल की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव

Reva India News

गाइडलाइन दर निर्धारण प्रक्रिया प्रांरभ 13 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम पंचायत हिरदेनगर के कदमाही तालाब में श्रमदान साफ-सफाई कार्य

Reva India News

Leave a Comment