Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मंडला पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा अवयस्क बच्चों की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी, बाल अधिकार, बाल सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु मंडला जिला पुलिस द्वारा सतत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज दिनांक 05.11.2025 को *डीएसपी (महिला सुरक्षा), मंडला के नेतृत्व में सेवा भारती छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया। छात्राओं को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा , एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

*थाना मंडला द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों किया गया । कार्यक्रम के दौरान रपटा घाट मंडला में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को*“ऑपरेशन मुस्कान”, बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, तथा बाल अपराधों से बचाव,साइबर क्राइम के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

*थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा संगमघाट क्षेत्र* में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को ऑपरेशन मुस्कान के उद्देश्य, गुमशुदा बच्चों की त्वरित दस्तयाबी की प्रक्रिया तथा साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी सावधानियों से अवगत कराया गया।

*थाना नैनपुर द्वारा बालिका छात्रावास नैनपुर में कक्षा 9वीं से 12वीं की लगभग 60 छात्राओं* को बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा, गुड-टच/बैड-टच एवं हेल्पलाइन नंबर संबंधी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, *थाना बिछिया द्वारा घुटास बीट* में एवं *थाना घुघरी द्वारा ग्राम कंडरा* में ग्रामीण नागरिकों, अभिभावकों और महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने एवं रोकथाम उपायों पर जागरूक किया गया।

Related posts

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण  

Reva India News

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

मंडला गौरव दिवस पर गौरव वाहन रैली को मंत्री श्रीमती उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment