Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एडीएम ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

मंडला, 6 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने सिंगनपुरी एवं कचनारी मतदान केंद्रों में एन्युमेरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) वितरण कार्य एवं मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री सिंह ने बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सभी फॉर्म्स का सही एवं समय-सीमा में संकलन सुनिश्चित किया जाए। एडीएम श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर फॉर्म वितरण एवं मैपिंग कार्य में पारदर्शिता बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए।

Related posts

ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी  

Reva India News

मंडला पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Reva India News

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

Leave a Comment