Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला-बिछिया मार्ग पर वाहनों की चैकिंग की गई

परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को मण्डला-बिछिया मार्ग पर संचालित वाहनों की चैकिंग की गई।

                                                              चैकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, व्ही एलटीडी, एस.एल.डी, रेडियम, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान 9 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 8500 रूपये का समन शुल्क एवं बस क्रमांक MP28-P-1786 बिना परमिट संचालित पाये जाने पर जप्त कर परिवहन कार्यालय मण्डला में सुरक्षार्थ रखा गया है । चैकिंग कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाडी, यातायात उप निरीक्षक श्री योगेश राजपूत एवं परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। चैकिंग लगातार जारी रहेगी।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए सेवाभाव से काम करना सच्ची मानवता की सेवा है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके दिव्यांगजनों के विकास और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दिव्यांगजनों को ई-साईकिल रिक्शा और हेलमेट का वितरण किया

Reva India News

नरवाई प्रबंधन यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

Reva India News

Leave a Comment