Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने किया गणना पत्रक वितरण और मतदाताओं से संपर्क कार्य का निरीक्षण

मंडला, 10 नवंबर 2025

एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने मण्डला अनुविभाग के ग्राम पद्मी का भ्रमण किया। उन्होंने यहाँ मतदाताओं से घर-घर संपर्क कार्य का निरीक्षण किया और मतदाताओं से फीडबैक लिया।

मतदाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में गणना पत्रक (ईएफ) वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने हेतु घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सतत् की जा रही है। भ्रमण के दौरान ग्राम के बीएलओ सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

11 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Reva India News

कान्हा से एक मादा बाघिन (सुंदरी) वन विहार भोपाल रवाना…

Reva India News

Leave a Comment