Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया प्राथमिक विद्यालय खुदराही का निरीक्षण बच्चों से किया आत्मीय संवाद

मंडला, 13 नवंबर 2025

जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गुरुवार को बिछिया जनपद के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुदराही का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जानकारी ली और कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन मीनू के अनुसार दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हो। उन्होंने रसोई व्यवस्था, स्वच्छता और पोषक तत्वों की उपलब्धता का भी जायजा लिया।

इसके बाद कलेक्टर ने विद्यालय के कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन के बारे में पूछा। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक गिनती सुनाई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने यहाँ मौजूद शिक्षकों से कहा कि विद्यालय बच्चों की पहली पाठशाला है, यहाँ न सिर्फ ज्ञान, बल्कि संस्कार भी दिए जाते हैं। हर बच्चे को स्नेह, प्रोत्साहन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस कार्य को बखूबी पूरा करें। यहाँ आशा कार्यकर्ता और महिला बाल विकास विभाग के अमले से गांव में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, बच्चों के टीकाकरण की भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी बीमारी पर स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ एवं नाटक का आयोजन एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण किया गया  

Reva India News

नो एंट्री के उल्लंघन पर 2 ट्रक व 3 ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही  

Reva India News

वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment