Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार कलेक्टर पहुंचे शिविर में, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मंडला, 13 नवंबर 2025

प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को बिछिया के ग्रामीण अंचल ग्राम ख़ुदराही में आयोजित शिविर में कलेक्टर पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने न केवल जनसमस्याओं को सुना, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य हर व्यक्ति तक सुविधाएँ पहुँचाना है। इस शिविर के माध्यम से प्रशासन आपके बीच है, ताकि किसी को भी अपने हक से वंचित न रहना पड़े। कलेक्टर ने उपस्थित जनों को नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। अगर हर पंचायत नशा मुक्त बनेगी, तो हमारा समाज सशक्त और स्वस्थ बनेगा।

शिविर के दौरान कलेक्टर ने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की जानकारी दी गई और भगवान बिरसा मुंडा जैसे जननायकों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों ने जंगली हाथियों की समस्या से भी कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुई हानि का आंकलन किया जाए और प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत राशि दिलाई जाए। साथ ही वन विभाग से समन्वय कर आवश्यक रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग के अमले को यहाँ पर्याप्त संख्या में एलइडी बल्ब और टॉर्च उपलब्ध कराने के निर्देश मौके पर दिए। शिविर में शासकीय विभागों के विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के जानकारी के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

16 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

अपने घर से शुरू करनी होगी पर्यावरण संरक्षण की पहल – डॉ. सिडाना विश्व वसुंधरा दिवस संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 मार्च 2024

Reva India News

Leave a Comment