Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की समीक्षा

मंडला, 13 नवंबर 2025

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा ली गई। कलेक्टर श्री मिश्रा के द्वारा सभी समिति प्रबंधकों और कृषि विभाग के अमले को शत प्रतिशत पंजीयन कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। 75 प्रतिशत से कम प्रगति वाले विकासखंडों पर कार्यवाही की जाएगी। किसानों के हित में दो दिवस में अधिकतम पंजीयन किया जाए जिससे अधिक से अधिक किसानों को रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलवाया जा सके।

Related posts

स्व-सहायता समूह करेगी प्रतिमाओं एवं चौराहों की देख-रेख व सौंदर्यीकरण

Reva India News

जनगणना 2027: जिले में स्व-गणना अभियान शुरू, नागरिकों से ऑनलाइन जानकारी भरने की अपील

Reva India News

24 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकाधिक केसीसी बनाएं – हर्षिका सिंह मंडला एवं डिंडौरी के को-ऑपरेटिव बैंकों की हुई समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment