Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

मंडला, 15 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके ने जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मंत्री श्रीमती उइके ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। निःक्षय अभियान हो, चाहे नेत्र ज्योति अभियान अथवा मंडला आरोग्यम शिविर का आयोजन हो इन सभी के माध्यम से जिलेवासियों को न सिर्फ जाँच की सुविधा मिल रही है बल्कि मरीजों के चिन्हांकन के बाद आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधा भी प्रदाय की जा रही है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री रानू राजपूत, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

महिलाएं समाज विकास का महत्वपूर्ण अंग – श्री सोमेश मिश्रा झंकार भवन में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम  

Reva India News

1 से 10 अक्टूबर 2021 तक फौती नामांतरण हेतु विशेष अभियान

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला में वीर बाल दिवस मनाया गया

Reva India News

Leave a Comment