Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला गौरव दिवस पर गौरव वाहन रैली को मंत्री श्रीमती उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला, 16 नवंबर 2025

जनजातीय गौरव दिवस और मंडला गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गौरव वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सभी अनुविभाग से निकाली गई वाहन रैली भी शामिल हुई। सभी वाहन जिला योजना भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां से प्रारंभ हुई गौरव वाहन रैली को मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली जिला योजना भवन से शुरू होकर बैगा-बैगी चौक, थाना कोतवाली, रेडक्रॉस से गुजरते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड के सामने संपन्न हुई। रैली में अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, श्री सुधीर कसार, जिला तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी, नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने ली आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक

Reva India News

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत ’’साँची पेड़ा’’ मिष्ठान का उपयोग करें

Reva India News

Leave a Comment