Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक

मण्डला 12 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अंतर्गत आत्मा विभाग की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि में नवाचार के लिए शासन से जारी राशि का उपयोग नियमानुसार करें। उन्होंने अलग-अलग मदों के लिए शासन से जारी राशि की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आगामी रबी सीजन में प्रदर्शन एवं अन्य उपयोग के लिए प्राप्त राशि के उपयोग के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना पर चर्चा की। श्रीमती सिंह ने विकासखंडवार प्रदर्शन के लिए जारी राशि और कार्ययोजना के बारे में पूछा। उन्होंने हरा चारा, मशरूम कल्टीवेशन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही। उन्होंने आत्मा परियोजना के लक्ष्य की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नैनपुर क्षेत्र में अधिकतम मात्रा में रासायनिक खाद के अधिकतम उपयोग को देखते हुए इसे कम करते हुए ऑर्गेनिक खेती करने संबंधी कार्ययोजना बनाने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, उपसंचालक कृषि एसएस मरावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण किया

Reva India News

गायत्री पटले ने हाई स्कूल मोचा पर किया टॉप परिवार और गांव में खुशी की लहर

Reva India News

प्रदेश में गरीब युवा, किसान एवं महिलाओं को समृद्ध एवं संपन्न बनाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सर्रापिपरिया से इस अभियान का शुभारंभ किया

Reva India News

Leave a Comment